Dalljiet Kaur Slam Nikhil Patel: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर की निजी ज़िंदगी काफी दिनों से सुखियों का हिस्सा बनी हुई है। अपने पति निखिल पटेल के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण अभिनेत्री केन्या से भारत वापस लौट आईं थी। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति के खियाफ FIR भी दर्ज कराई थी, जिसका जवाब अभी तक निखिल पटेल ने नहीं दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से कभी दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) तो कभी निखिल पटेल (Nikhil Patel) एक दूसरे को उनकी गलती दिखाते रहते हैं। अब आज इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है और निखिल पटेल से ये गुहार लगाई है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
आज इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दलजीत कौर ने लिखा "अपने पेड पीआर का इस्तेमाल करते हुए मुझे बताओ की तुम कब तक मुझे मेरा यूट्यूब अकाउंट वापिस करोगे। उन्होंने आगे लिखा "निखिल पटेल आपको उस लड़की का अकाउंट हाइजैक करने की क्या जरूरत है जिसे आप बोलते हो कि आपने काभी शादी नहीं की।" और उसके बेटे से कोई लेना-देना नहीं? दलजीत ने आगे कहा "अपना बैंक अकाउंट डाल के तुमने मेरा चैनल चोरी किया है।"
इस पोस्ट को करने के बाद दलजीत कौर ने एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा "मैं तुम्हारे बैंक डिटेल को चेंज कर अपना डाल दूँगी, मुझे ओटीपी शेयर कर दो। प्लीज मुझे शेयर कर दो, तुम्हारे पास मेरा नंबर भी है। मैं आज रात 9 बजे केन्या टाइम के मुताबिक पासवर्ड चेंज करने का ट्राय करूंगी। प्लीज मुझे और मेरे बेटे को अकेला छोड़ दो।"
