टीवी मसाला

TV की संध्या बिंदणी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, लगातार इस चीज के इस्तेमाल से आंखों का हुआ बुरा हाल

Deepika Singh Suffering From Blood Clot In Her Eyes: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस मुसीबतों में घिर गईं। दरअसल, दीपिका सिंह की आंखों में खून का थक्का जमा हो गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Image

दीपिका सिंह की आंखों में जमा हुआ खून का थक्का

Deepika Singh Suffering From Blood Clot In Her Eyes: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका सिंह इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह मंगल की भूमिका अदा कर रही हैं। सीरियल में दीपिका सिंह की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, दीपिका सिंह (Deepika Singh) की आंखों में खून का थक्का जमा हो गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, इससे दीपिका सिंह को शूटिंग करने में भी दिक्कत हो रही है।

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने बताया कि उन्हें 'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग के वक्त आंख में परेशानी हो रही थी। तभी एक को-स्टार ने उन्हें बताया कि उनकी आंख में खून का थक्का बन गया है। इस बारे में बात करते हुए दीपिका ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "करीब आधे घंटे के अंदर-अंदर ही मैं डॉक्टर के पास गई और उन्होंने मुझे दवाइयां दीं। आंखों में भी कुछ ड्रॉप्स डाले।" दीपिका सिंह ने बताया कि उनकी आंख को ठीक होने में करीब 5 दिन लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि लगातार ग्लिसरीन का उपयोग करने से दीपिका सिंह को ये परेशानी हुई है।

इस बारे में बात करते हुए दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने कहा, "शो में मेरे रोने का बहुत सारा सीन है और एक कलाकार के तौर पर आंखें ही उनका सबसे बड़ा हथियार होती हैं। खून का थक्का मेरी दाईं आंख में बना है। ऐसे में हम कोशिश कर रहे हैं कि मेरे ज्यादातर शॉट बाईं और से लिये जाएं। इससे शूट में थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन शो चलते रहना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article