टीवी मसाला

Ranbir Kapoor की 'रामायण' से खुश नहीं हैं TV की सीता माता, बोलीं "इस पर बार-बार मूवी बनाने की जरूरत नहीं..."

Deepika Chikhalia Not Happy With Ranbir Ramayan: रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता माता बनकर सबका दिल जीतने वाली दीपिका चिखलिया, रणबीर कपूर की 'रामयण' से खुश नहीं हैं। उन्होंने प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का जिक्र करते हुए तर्क दिया है कि इस विषय पर बार-बार फिल्म नहीं बननी चाहिए।

Image

रणबीर कपूर की 'रामायण' से खुश नहीं हैं दीपिका चिखलिया

Deepika Chikhalia Not Happy With Ranbir Kapoor Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर के खाते में इस वक्त कई हाई बजट मूवीज मौजूद हैं, जिनके साथ वह बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए भी तैयार हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इन फिल्मों में एक 'रामायण' भी शामिल है, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और इसमें उनके साथ सई पल्लवी अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी। रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर जहां फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है तो वहीं रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने इसपर आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि बार-बार 'रामायण' पर फिल्म बनाने की जरूरत नहीं है।

दीपिका चिखलिया, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' (Ramayan) से नाखुश दिखाई दीं। उन्होंने इसका कारण साझा करते हुए इंडिया टुडे से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे उन लोगों पर थोड़ा हैरानी हो रही है जो 'रामायण' पर ही मूवी बना रहे हैं। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ये आपको बनानी चाहिए। लोग इसे गलत दिशा में ले जा रहे हैं। मेरा मानना है कि 'रामायण' बार-बार नहीं बनती रहनी चाहिए। क्योंकि जब वे इसे बनाने का फैसला करते हैं, इसमें कुछ नया जोड़ने का सोच लेते हैं, जैसे नई कहानी, नया एंगल, नया लकु।"

दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने 'आदिपुरुष' का जिक्र करते हुए कहा, "उस मूवी में उन्होंने कृति सेनन को पिंक कलर की सैटिन साड़ी दे दी थी पहनने के लिए। सैफ अली खान को नया लुक दे दिया था, क्योंकि वे कुछ अलग करना चाहते थे। लेकिन आप जो कर रहे हैं उससे आप पूरी रामायण की छवि को ही बिगाड़ रहे हैं।" बता दें कि रणबीर कपूर की 'रामायण' में अरुण गोविल भी अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। उनका किरदार मूवी में दशरथ का होगा। एक्ट्रेस लारा दत्ता के साथ अरुण गोविल की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article