बॉलीवुड

Jaideep Ahlawat ने नेपोटिज्म को लेकर कहीं बड़ी बात, बोले- Ranbir या Varun मेरा रोल नहीं...

जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और सीरीज में काम किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नेपोटिज्म (Nepotism) के मुद्दे पर खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा कि मैं इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर विश्वास नहीं करता हूं।

Image

Jaideep Ahlawat (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर हमेशा विवाद होता रहता है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी राय रखते हैं। कुछ सेलेब्स का मानना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। वहीं, कुछ स्टार्स का कहना है कि स्टार किड्स होने से आपको काम नहीं मिलता है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी अलग-अलग राय रखते हैं। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि वो नेपोटिज्म में विश्वास नहीं रखते हैं।

नेपोटिज्म पर जयदीप ने रखा अपना पक्ष

एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें नेपोटिज्म ने कभी प्रभावित किया है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि रणबीर कपूर या वरुण धवन मेरा रोल छीनेंगे। वो रणबीर कपूर है। अगर किसी को गुमान हो कि वो स्टार किड है इसलिए काम मिलेगा तो इस भ्रम में मत रहें। एक्टर ने आगे कहा, अगर वो बाहर से भी आता तो भी रणबीर कपूर भी बनता है। अगर कोई लड़की ये सोचती हैं कि वो दूसरी आलिया भट्ट बनेगी। तो उसकी सोच गलत है। मैं हमेशा पहला जयदीप अहलावत रहूंगा।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जयदीप महाराजा में नजर आएंगे। इस फिल्म से आमिर खान के बेटे एक्टिंग डेब्यू करने वाले है। महराजा 14 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में जुनैद के साथ शालिनी पांड़े मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शरवरी वाघ कैमियो रोल में दिखाई देंगी। जयदीप ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर किसी भी किरदार में जान फूंक देते हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने जाने जा, थ्री ऑफ अस, राजी समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article