Debina-Gurmeet ने मनाया दीवीशा का पहला जन्मदिन, तस्वीरें शेयर कर दिखाई दोनों बच्चों की मस्ती

Debina-Gurmeet Clebrate Divisha First Birthday : एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट फोटो में कपल अपने बच्चों के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

Debina-Gurmeet Clebrate Divisha First Birthday : टीवी के फेमस कपल देबीना बनर्जी( Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी( Gurmeet Choudhary) ने कल अपनी दूसरी बेटी दीवीशा का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर गुरमीत चौधरी का पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट फोटो में कपल अपने बच्चों के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

Debina-Gurmeet Clebrate Divisha First Birthday

कल 11 नवंबर को देबीना और गुरमीत की छोटी बेटी दीवीशा पूरे एक साल की हो गई है। देबीना ने कल रात अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास दिन को टीवी स्टार कपल ने व्हाइट थीम में रखा, सभी ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे और दोनों बच्चों ने बेहद क्यूट व्हाइट फ्रॉक पहना था। वहीं लिटल प्रिन्सेस दीवीशा ने अपनी बड़ी बहन लियाना को केक खिला रही है। उनकी यह तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है मेरी छोटी सी गुड़िया आज एक साल की हो गई है, जन्मदिन मुबारक हो दीवीशा, आप हमें पूरा करते हैं।

End of Feed