टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo Video: खानजादी की हरकतों पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कैटरीना कैफ के सामने लगाई क्लास

Bigg Boss 17 Salman Khan Gets Angry On Khanzadi: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान, खानजादी पर नाराज होते नजर आए। उन्होंने कैटरीना कैफ के सामने सलमान खान को जमकर फटकार लगाई।

Image

'बिग बॉस 17' में खानजादी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

Bigg Boss 17 Salman Khan Gets Angry On Khanzadi: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी जगह बनानी शुरू कर दी है। हालांकि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों की आंखों का तारा बने हुए हैं तो वहीं कुछ ने बोरियत से दर्शकों का दिमाग खराब कर दिया है। बीते दिन 'बिग बॉस 17' में कैटरीना कैफ फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का प्रमोशन करने आईं। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) कैटरीना के सामने ही खानजादी पर भड़कते दिखाई दिये।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। वीडियो में नजर आया कि खानजादी मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाती हैं। खानजादी, मन्नारा चोपड़ा से कहती हैं, "यहां हम गौर कर रहे हैं ताकि दोनों सीरियस न हो जाएं इस बारे में, दोनों को नहीं चाहिए कुछ भी फिर भी आप झूठ बोल रहे हो, एक लड़की के कैरेक्टर पर उंगली उठा रही हो और उसे कैरेक्टरलेस कह रही हो।" खानजादी की इन बातों पर मन्नारा चोपड़ा 'तुम बेवकूफ हो' कहकर निकल जाती हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में खानजादी का ये रवैया सलमान खान (Salman Khan) को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। इसपर वह उन्हें कैटरीना कैफ के सामने ही फटकार लगाते हुए कहती हैं, "खानजादी आपको केवल लड़ना-झगड़ना है क्या इस घर में। कैटरीना यहां आई है दिवाली के लिए और आप लोग ये सब कर रहे हो।" सलमान खान की इस बात पर खानजादी बीच में ही बोल पड़ती हैं कि सर वो मेरी पीठ पीछे बुराइयां कर रही थी। इसपर सलमान का पारा और चढ़ जाता है और वह कहते हैं, "यार मुझे माफ करदे खानजादी। बक-बक चालू ही रहती है। घर पर भी ऐसे ही रहते हो क्या। लिमिट क्रॉस न करे कोई भी।""

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article