टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Salman Khan की फटकार के बाद भी नहीं बदले Aishwarya Sharma के तेवर, नील को कहा तेरी वजह से मैं सबके सामने.....

Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) पर फटकार लगाई और नील भट्ट के साथ उसके बर्ताव के के लिए लताड़ लगाई। सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा के बर्ताव को लेकर निराशा जताई जिसके बाद खुद एक्ट्रेस खुद अपने पति पर भड़क गई और उसे ही बुरा बताने लगी।

Image

bigg boss 17 aishwarya sharma and neil bhatt fight

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है। लेटेस्ट वीकेंड के वॉर में सलमान खान( Salman Khan) ने घरवालों के साथ दिवाली मनाई और स्टेज पर कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) ने ग्लैमर का तड़का लगाया। बीती रात के एपिसोड में सलमान खान ने घर के सदस्यों को फटकार लगाई एक-एक कर भाईजान ने सबकी क्लास लगा दी। बिग बॉस के वीकेंड के वार में सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) पर फटकार लगाई और नील भट्ट के साथ उसके बर्ताव के के लिए लताड़ लगाई। सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा के बर्ताव को लेकर निराश जताई जिसके बाद खुद एक्ट्रेस खुद अपने पति पर भड़क गई और उसे ही बुरा बताने लगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

सलमान खान सभी प्रतियोगियों के सामने ऐश्वर्या शर्मा की नकल करते हुए कहा कि क्या यह बर्ताव आपको अच्छा लग रहा है फिर वह ऐश्वर्या से पूछते हैं, “आप ठीक हुई हैं, क्यों दो लोग आपके नखरे सह रहे हैं, ये दोनों कौन हैं, पता है आपको? ऐश्वर्या कुछ सेकंड के लिए सोचती हैं और जवाब देती हैं, “एक बिग बॉस… और आप? इस पर सलमान खान जवाब देते हैं, ''यही प्रॉब्लम है आपकी।” फिर सलमान कहते हैं कि दूसरा शख्स नील( Neil Bhatt) है। सलमान खान ने बताया कि आपका बर्ताव नील भट्ट के साथ बहुत बुरा है और ऐसा सिर्फ वह ही नहीं, बल्कि दर्शक भी ऐसा ही महसूस करते हैं। सलमान खान आगे कहते हैं कि एक दिन नील इससे थक जाएंगे और फूट सकते हैं। एक दिन ये फटेगा, और आप पे फटेगा।

फुट-फुटकर रोने लगी ऐश्वर्या शर्मा

घर में लौटने के बाद, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इस पर चर्चा करते हैं। हालांकि, ऐश्वर्या कहती हैं, ''मेरे को पता है तू यहीं करेगा, कैमरा देखके तू सचेत हो जाता है। तू इंटरव्यू में भी यही करता है। और मैं ऐसी ही हूं, हर जगह ऐसी ही रहती हूं । लोग मुझे खलनायक के रूप में देख रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article