टीवी मसाला

दूसरे पति से धोखा मिलने के बाद Dalljiet Kaur ने पक्का किया मन, बेटे को अपनी खुशी बनाकर बोलीं- बुरा वक्त गया...

Dalljiet Kaur Shares Photo With Son Jaydon: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी इन दिनों काफी उथल-पुथल से गुजर रही है। दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल को भारत आकर पुलिस को जवाब देने की भी चेतावनी दी। वहीं अब दलजीत कौर ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर की है।

Image

दलजीत कौर ने पति संग लड़ाई के बीच शेयर की बेटे संग फोटो

Dalljiet Kaur Shares Photo With Son Jaydon: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल खूब जीता है। लेकिन दलजीत कौर अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत कौर और निखिल पटेल का मसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन निखिल पटेल ने बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने अपनी और दलजीत की शादी को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन दलजीत ही फेम की खातिर भारत वापिस आ गईं। वहीं दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने भी उन्हें करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि दलजीत ने निखिल पटेल को भारत आकर पुलिस में दर्ज शिकायत का जवाब तक देने को कहा। लेकिन इन सबसे इतर दलजीत कौर ने हाल ही में बेटे के साथ फोटो शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बुरा वक्त गया।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की बेटे संग ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दलजीत कौर ने बेटे के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हम ठीक हैं। चिंता मत करो दोस्तों। माफ करना मैं जवाब नहीं दे पा रही थी सबको, लेकिन बस आपसे यही कहना है कि हमें अपनी दुआओं में याद रखना। बुरी चीज अब खत्म हो चुकी है।" बता दें कि दलजीत कौर ने अपनी एक पोस्ट में कहा था कि प्यार जैसा कुछ भी नहीं होता है। उनकी इस बात से लग रहा था कि उनका प्यार से भरोसा उठ चुका है।

2023 में हुई थी दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी

बता दें कि निखिल पटेल और दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने मार्च, 2023 में शादी रचाई थी, जिसके बाद वह केन्या शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन कुछ महीनों बाद ही दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी में खटपट होनी शुरू हो गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article