टीवी मसाला

Nikhil Patel को पुलिस के हत्थे चढ़ाने के लिए बेताब हैं Dalljiet Kaur, धमकी देते हुए बोलीं- भारत आओ और FIR का जवाब दो

Dalljiet Kaur Lashes on Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और एक्स पति निखिल कौर के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब दलजीत ने निखिल पर की गई एफआईआर का जवाब मांगा है और कटाक्ष करते हुए खरी खोटी सुनाई है, यहाँ पढिए पूरा मामला।

Image

Dalljiet Kaur Lashes on Nikhil Patel

Dalljiet Kaur Lashes on Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन डीनो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। साल भर के अंदर ही एक्ट्रेस की दूसरी शादी भी टूट गई अब ऐसे निखिल पटेल संग उनकी लड़ाई सरेआम चल रही है। दोनों ही एक दूसरे पर हर रोज नए इल्जाम लेकर बरस रहे हैं जिससे देख और सुन सभी चौंका गए हैं। इसी बेच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए निखिल पर की गई एफआईआर का जवाब मांगा है। साथ ही उनको भारत वापिस लौटने का भी आदेश दिया है आखिर क्या है अब ये पूरा नया मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक्स पति निखिल को लताड़ते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है जिसमें वह काफी कुछ कह रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि निखिल कृप्या कर आप पर हुई एफआईआर का जवाब दें। आप ने सरेआम जमाने के आगे यह माना है की आपको शिकायत का नोटिस मिला है। अब समय आ गया है की आप उस शिकायत का जवाब दे और पुलिस से संपर्क करें और वह कब से आपको मेल और व्हाट्सएप पर संपर्क कर रहे हैं। जब से आपको अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन ने शिकायत के बारे में बताया आप कानून को चकमा दे रहे हैं।

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आपको तुरंत पुलिस स्टेशन आना चाहिए था कानून के चलते लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। अब समय आ गया है की आप भारत वापिस आए और और बताए आपने पेड पीआर को बताए क्या कहा मेरे बारे में। जानकारी के लिए बात दें एक्ट्रेस ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article