Dalljiet Kaur की इन दो चीजों पर कब्जा जमाकर बैठे हैं निखिल पटेल, एक्ट्रेस ने फटकार लगाते हुए कहा "हमें अकेला छोड़ दो.."

Dalljiet Kaur Slam Nikhil Patel: आज इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है और निखिल पटेल से ये गुहार लगाई है। दलजीत का कहना है कि निखिल ने उनके यूट्यूब अकाउंट पर कब्जा किया हुआ हुआ है और वो उनको वापिस चाहिए। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet Kaur Slam Nikhil Patel: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर की निजी ज़िंदगी काफी दिनों से सुखियों का हिस्सा बनी हुई है। अपने पति निखिल पटेल के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण अभिनेत्री केन्या से भारत वापस लौट आईं थी। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति के खियाफ FIR भी दर्ज कराई थी, जिसका जवाब अभी तक निखिल पटेल ने नहीं दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से कभी दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) तो कभी निखिल पटेल (Nikhil Patel) एक दूसरे को उनकी गलती दिखाते रहते हैं। अब आज इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है और निखिल पटेल से ये गुहार लगाई है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet Kaur slam Nikhil Patel

आज इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दलजीत कौर ने लिखा "अपने पेड पीआर का इस्तेमाल करते हुए मुझे बताओ की तुम कब तक मुझे मेरा यूट्यूब अकाउंट वापिस करोगे। उन्होंने आगे लिखा "निखिल पटेल आपको उस लड़की का अकाउंट हाइजैक करने की क्या जरूरत है जिसे आप बोलते हो कि आपने काभी शादी नहीं की।" और उसके बेटे से कोई लेना-देना नहीं? दलजीत ने आगे कहा "अपना बैंक अकाउंट डाल के तुमने मेरा चैनल चोरी किया है।"

End of Feed