टीवी मसाला

Nikhil Patel को गर्लफ्रेंड संग मुंबई में देख टूट गईं Dalljiet Kaur, सोशल मीडिया पर दिया दिल चीरने वाला रिएक्शन

Dalljiet Kaur Reaction On Seeing Husband Nikhil Patel With Girlfriend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई आए हैं। उन्हें देख लोग बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब दलजीत कौर ने भी मामले पर चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है।

Image

पति को दूसरी औरत के साथ देख दलजीत कौर ने दिया रिएक्शन

Dalljiet Kaur Reaction On Seeing Husband Nikhil Patel With Girlfriend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर की निजी जिंदगी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दलजीत कौर ने बीते साल केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी रचाई थी। लेकिन वो शादी अब टूटने ही वाली है। दलजीत कौर ने कुछ वक्त पहले पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हैरत की बात तो यह है कि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का ये आरोप सच साबित हुआ। इतना ही नहीं, उनके पति निखिल पटेल अब अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई भी आए हैं। इस बात के लिए निखिल पटेल बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं, वहीं अब मामले पर दलजीत कौर ने भी रिएक्शन दिया है।

बताया जा रहा है कि निखिल पटेल (Nikhil Patel) दोपहर के 3 बजे अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर आए थे। उन्होंने करीब 5 बजे के आसपास ताजलैंड होटल में एंट्री की। रिसेप्शन पर दोनोें एक-दूजे का हाथ थामे दिखाई दिये। वहीं निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के बालों में हाथ फेरते भी नजर आए। इससे जुड़ी निखिल पटेल और सफीना नजर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों को देख दलजीत कौर का दिल बुरी तरह से टूट गया।

पति को गर्लफ्रेंड संग देख रो पड़ीं दलजीत कौर

पति को गर्लफ्रेंड संग देख रो पड़ीं दलजीत कौर

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल (Nikhil Patel) और सफीना नजर की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और लिखा, "कोई शब्द नहीं। बस आंसू जो रुकने वाले नहीं हैं।" दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, "लोगों के लिए ये कहना आसान है कि आगे बढ़ जाओ। लेकिन एक शादी को यूं ही कैसे खत्म कर सकते हैं, जिसमें बहुत से लोग और खुशी के आंसू भी शामिल हुए थे।" बता दें कि निखिल पटेल को गर्लफ्रेंड संग देख लोगों ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, "बेशर्म इंसान, पब्लिसिटी का भूखा है। लोग भी पता नहीं ऐसे लोगों को क्यों भाव देते हैं।" दूसरे यूजर न लिखा, "धिक्कार है तुमपर निखिल। वो कोई पीआर इवेंट नहीं बल्कि शादी थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article