Dalljiet Kaur Post On Extra Marital Affair Shocks Fans: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अकसर अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। दलजीत कौर बीते साल निखिल पटेल संग शादी के बंधन में बंधी थीं, जो कि एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और निखिल पटेल के बीच खटपट शुरू हो गई। जहां एक्ट्रेस भारत में अपने परिवार संग रहने लगीं तो वहीं निखिल पटेल (Nikhil Patel) भी बेटी के साथ विदेश में रह रहे हैं। वहीं हाल ही में दलजीत कौर ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम, निखिल पटेल का किया सोशल मीडिया से पत्ता साफ
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सवाल किया। उनके इस सवाल ने फैंस को चिंता में डाल दिया, क्योंकि उन्हें लगने लगा कि कहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण ही तो उनकी और दलजीत कौर की शादी नहीं टूटी। दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सवाल किया था, "एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आपका क्या ख्याल है? इसके लिए किसे आरोपी मानना चाहिए? 1. लड़की, 2. पति या फिर 3. पत्नी।" इस सवाल के साथ ही दलजीत कौर ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह बेहद उदास नजर आईं।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "उसने अपने बच्चे के कारण चुप रहना ही बेहतर समझा। जबकि उसके परिवार ने उसे मजबूती से थामा हुआ है और गिरने नहीं दिया। वो इंतजार कर रही है। हाय एसएन क्या तुम्हारा भी बच्चा है?" दलजीत कौर की पोस्ट देखने के बाद फैंस उनका सहारा बनते दिखे। एक यूजर ने लिखा, "आपको चुप नहीं रहना चाहिए। आपको बोलना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कई बार सच बोलना उसे छुपाने से बेहतर होता है।"
