टीवी मसाला

Munawar Faruqui अस्पताल में भर्ती, सामने आई तस्वीर में हालत देख फैंस हुए परेशान

Munawar Faruqui Hospitalized: बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी को फिर से बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दोस्त ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। आइए टाइम नाउ की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

Image

Munawar Faruqui Hospitalized

Munawar Faruqui Hospitalized: सलमान खान के सबसे विवादित शो बॉग बॉस 17 के दौरान मुनव्वर फारुकी ने दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फैंस को इनका गेम काफी पसंद भी आया था और यह सीजन 17 के विजेता भी रहे थे। हालांकि अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी को 24 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टैंडअप कॉमेडियन को फिर से बीमार पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उनके दोस्त ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को स्थिति की जानकारी दी है। आइए टाइम नाउ की पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर फारुकी के दोस्त, नितिन मेंघानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 17 के विजेता की अस्पताल के बिस्तर पर आराम करते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें मुनव्वर अपने हाथ में आईवी ड्रिप लगाए हुए हैं। उन्होंने लिखा, "मेरे भाई मुनव्वर फारुकी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मुनव्वर को हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। पिछले महीने भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने आईवी ड्रिप के जरिए इलाज कराते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। उस समय, उन्होंने अपनी बार-बार होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, "लग गई नज़र।" खैर इस तस्वीर के सामने आने के बाद मुनव्वर के फैंस काफी परेशान हो गए हैं और अभिनेता के ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article