टीवी मसाला

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से Dalljiet Kaur और Nikhil Patel के बीच आई दरार, लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को लगा सदमा

Dalljiet Kaur Post On Extra Marital Affair Shocks Fans: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दलजीत ने बीते साल ही निखिल पटेल संग शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग रह रहे हैं। वहीं अब दलजीत ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पोस्ट शेयर की है।

Image

दलजीत कौर ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर शेयर की पोस्ट

Dalljiet Kaur Post On Extra Marital Affair Shocks Fans: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अकसर अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। दलजीत कौर बीते साल निखिल पटेल संग शादी के बंधन में बंधी थीं, जो कि एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और निखिल पटेल के बीच खटपट शुरू हो गई। जहां एक्ट्रेस भारत में अपने परिवार संग रहने लगीं तो वहीं निखिल पटेल (Nikhil Patel) भी बेटी के साथ विदेश में रह रहे हैं। वहीं हाल ही में दलजीत कौर ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

दलजीत कौर की पोस्ट

दलजीत कौर की पोस्ट

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सवाल किया। उनके इस सवाल ने फैंस को चिंता में डाल दिया, क्योंकि उन्हें लगने लगा कि कहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण ही तो उनकी और दलजीत कौर की शादी नहीं टूटी। दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सवाल किया था, "एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आपका क्या ख्याल है? इसके लिए किसे आरोपी मानना चाहिए? 1. लड़की, 2. पति या फिर 3. पत्नी।" इस सवाल के साथ ही दलजीत कौर ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह बेहद उदास नजर आईं।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "उसने अपने बच्चे के कारण चुप रहना ही बेहतर समझा। जबकि उसके परिवार ने उसे मजबूती से थामा हुआ है और गिरने नहीं दिया। वो इंतजार कर रही है। हाय एसएन क्या तुम्हारा भी बच्चा है?" दलजीत कौर की पोस्ट देखने के बाद फैंस उनका सहारा बनते दिखे। एक यूजर ने लिखा, "आपको चुप नहीं रहना चाहिए। आपको बोलना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कई बार सच बोलना उसे छुपाने से बेहतर होता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article