टीवी मसाला

Dalljiet Kaur के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे निखिल पटेल, नोटिस भेज एक्ट्रेस को कहा- अपना सामान ले जाओ वरना...

Dalljiet Kaur Gets Legal Notice From Nikhil Patel Amid Divorce Rumors: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी अब टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। जहां निखिल ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर मूव-ऑन से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी तो वहीं अब खबर आ रही है कि उन्होंने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है।

Image

दलजीत कौर को पति से मिला लीगल नोटिस

Dalljiet Kaur Gets Legal Notice From Nikhil Patel Amid Divorce Rumors: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। जहां निखिल पटेल के लिए दलजीत कौर संग रिश्ता बहुत पहले ही खत्म हो गया था तो वहीं दलजीत कौर अभी भी अपने पति निखिल पटेल की याद में तड़प रही हैं। लेकिन निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि निखिल पटेल की टीम ने दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) को कानूनी नोटिस भेजा है कि वह अपना सामान ले जाएं, वरना इसे दान कर दिया जाएगा।

निखिल पटेल (Nikhil Patel) का कहना है कि भारतीय दंड संहिता में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और लैंगिक अपराधों से बालस संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें वह पति पर अफेयर का आरोप लगा रही हैं, वे बहुत गलत जा रही हैं। निखिल पटेल के मुताबिक, दलजीत कौर का लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उन्हें कानूनी मसलों में फंसा सकता है।

निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान इस बारे में कहा, "इस दुनिया का एक साधारण नागरिक होने के नाते ये देखना बहुत ही परेशान करने वाला है कि भारत और वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन बचाव से जुड़े कानून की कमी का वे लोग कितना गलत फायदा उठाते हैं जो छोटी हरकतें कर मीडिया अटेंशन पाना चाहते हैं। इस चक्कर में वह बच्चों और महिलाओं की छवि को भी जोखिम में डाल देते हैं। बिना किसी की इजाजत लिये उनकी तस्वीरें साझा करना, खासकर बच्चों की जिन्हें बचाव की जरूरत होती है। ये बहुत ही गैर-कानूनी और लापरवाही वाली बात है।"

निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने बताया कि उनकी टीम दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से कह चुकी है कि जून तक वह अपना बचा हुआ सामान यहां से ले जाएं, वरना इसे केन्या में जरूरतमंदों को दान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही निखिल पटेल का कहना है कि मेरी टीम पहले ही साफ कर चुकी है कि अब वह किसी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ने पर दलजीत कौर के खिलाफ कानूनी एक्शन भी लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article