Dalljiet Kaur fulfilled Nikhil Patel's wish by tore her mother saree: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर की जिंदगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि शालीन भनोट से तलाक लेने के बाद निखिल पटेल संग अभिनेत्री की यह दूसरी शादी थी। पिछले साल मार्च में यह जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधा था। लेकिन कुछ ही समय में निखिल पटेल और दलजीत के रिश्ते में खटास आने लगी और इस प्यार को क्या नामा दूँ अभिनेत्री केन्या से भारत वापसी लौट आईं। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने भारत वापिस आने के बाद निखिल पटेल (Nikhil Patel) पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगया था साथ ही उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। अब इस बीच एक पुरानी खबर सामने आई है जब अभिनेत्री ने अपने पति निखिल की इच्छा को पूरी करने के लिए अपनी माँ की साड़ी को फाड़ दिया था। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Dalljiet Kaur fulfilled Nikhil Patel's wish by tore her mother saree
टाइम्स की एक रिपोर्ट की मुताबिक दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की माँ ने उन्हें एक साड़ी गिफ्ट की थी। हालांकि उस साड़ी के डिजाइन का निखिल पटेल सोफे का कवर बनाना चाहते थे और अपने पति की इस इच्छा को पूरा करने के लिए दलजीते ने उस साड़ी को सोफे का कवर बनाने के लिए फाड़ दिया था। हालांकि अभिनेत्री को साड़ी फाड़ते समय रोना भी या गया था लेकिन उन्होंने अपने प्यार को इच्छा को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया था।
इस बीच बता दें कि दलजीत कौर अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। वह निखिल पटेल संग बिताए सभी पलों को भूल जाना चाहती हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से इस जोड़े के बीच आपसी बहस चलती रहती हैं लेकिन अभी तक डिवोर्स को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।
