Salman Khan
सोमी अली (Somy Ali) ने अफवाहों का खंडन करते हुए आईएएनएस को बताया "मैं अपने संगठन को ऐसे शो का हिस्सा बनने के लिए नहीं छोड़ सकती, जिसकी शूटिंग काफी लंबी चलती है। मैंने बिग बॉस का एक भी एपिसोड नहीं देखा है और मुझे नहीं पता कि इसमें क्या होता है। मैंने सुना है मैं इसमें भाग लेने वाली हूँ लेकिन बता दूँ की मेरी शो के किसी भी व्यक्ति से कभी बात नहीं हुई है। " सोमी ने कहा, "अगर वे मुझे प्रतियोगी की भूमिका के लिए बुलाते भी हैं, तो भी मैं इसमें भाग कभी नहीं लूँगी। यह पूरी तरह से अफवाह है और रेटिंग बढ़ाने की रणनीति है बस।"
इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है। शो का प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा। आप बिग बॉस 18 को सोमवार से शुक्रवार के बीच रात 10 बजे और वीकेंड का वार एपिसोड के लिए शनिवार और रविवार को रात 9 बजे टीवी पर देख सकते हैं।
