Dalljiet Kaur Epic Reply To Nikhil Patel As He Erase Her Artwork: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की शादी टूटने की कगार पर है। जहां दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपनी शादी को पटरी पर लाना चाहते हैं तो वहीं निखिल पटेल (Nikhil Patel) उनसे दूरी बना चुके हैं। हैरत की बात तो यह है कि निखिल पटेल ने अब अपने केन्या वाले घर से दलजीत कौर की निशानी तक मिटा दी है। निखिल पटेल के इस कदम का दलजीत कौर ने भी करारा जवाब दिया है।
दरअसल, निखिल पटेल (Nikhil Patel) के केन्या वाले घर पर दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक आर्टवर्क किया था, जिसपर अब निखिल पटेल ने व्हाइट पेंट करा दिया है। इस दीवार की तस्वीर साझा करते हुए दलजीत कौर ने भी अपने पति पर तंज कसा। उन्होंने निखिल पटेल को ताना मारते हुए लिखा, "दीवार पर की हुई कला तो मिटा दी, सच को कैसे मिटाओगे? सच इतनी जल्दी नहीं मिटता है।" बता दें कि निखिल पटेल ने भी अपनी दीवार की तस्वीर साझा की थी, जिसमें आर्टवर्क नजर नहीं आया। ऐसे में दलजीत ने फोटो शेयर कर निखिल पटेल पर तंज कसा।

दलजीत कौर ने पति को दिया करारा जवाब
शादी को नहीं मानते निखिल पटेल
निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में कहा था कि जिस दिन दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) केन्या से भारत लौटी थीं, उस दिन ही उनके लिए ये शादी खत्म हो चुकी थी। निखिल पटेल का कहना है कि दलजीत कौर केन्या में खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। वहीं एक इंटरव्यू में निखिल पटेल ने दलजीत कौर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही थी। उनका कहना था कि अगर दलजीत ने दोबारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ लिखा तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
