Rakhi Sawant को मिली राहत, कोर्ट ने रद्द किया गैर-जमानती वारंट; युवक की आत्महत्या से जुड़ा है पूरा मामला

Rakhi Sawant Non Bailable Arrest Warrant: राखी सावंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राखी को साल 2010 से जुड़े एक मामले में राहत मिली है। एक्ट्रेस के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट रद्द हो गया है।

Rakhi Sawant Non Bailable Arrest Warrant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से विवादों में रहती हैं। राखी सावंत के खिलाफ एक केस में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिस पर अब बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में राखी सावंत को राहत मिली है राखी सावंत के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया गया है। कोर्ट का ये फैसला गुरुवार को आया। बता दें कि ये मामला साल 2010 से जुड़ा है, जिसमें राखी सावंत पर एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Sana Makbul ने बिग बॉस 20 में Mahhi Vij पर विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप? बोलीं- 'रोज का ड्रामा'

rakhi sawant

rakhi sawant (photo credit- instagram)

    राखी सावंत को मिली राहत

    जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत के वकील आशु सिंह ने मुताबिक, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने 16 अक्टूबर की सुनवाई में एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद वारंट को रद्द करने की मांग में एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसला का हवाला किया गया, जिसमें कोर्ट की तरफ से इस मामले में आगे की कार्रवाई को अगली सुनवाई तक रोकने के लिए कहा गया है। वकील के मुताबिक, इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को आधार मानते हुए राखी सावंत के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का रिएक्शन, बोले- 'मेरी जिम्मेदारी रहोगी...'

      क्या है पूरा मामला?

      वकील आशु सिंह के मुताबिक, 7 दिसंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी और तब कोर्ट की तरफ से इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए रोक लगा दी थी। कोर्ट ने ये रोक अपने अगले आदेश तक लगाई थी। कोर्ट के इसी फैसले की वजह राखी सावंत को इस मामले में राहत मिली है। बता दें कि ये मामला साल 2010 से जुड़ा हुआ है। झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण अहिरवार 10 नवंबर 2010 को मौत को गले लगा लिया था। तब लक्ष्मण की मां ने प्रेमनगर थाने में राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में राखी पर आरोप लगाया गया कि लक्ष्मण राखी की एक आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान से आहत हुआ था और उसी चीज से परेशान होकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।

      End of Feed