Urfi Javed Slams Pranit More: मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों विवादों में हैं। प्रणित मोरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़के के आपत्तिजनक और असंवेदनशील डेटिंग एक्सपीरियंस पर हंसते हुए दिख रहे हैं। प्रणित मोरे का हंसना लोगों को बुरी तरह खटक गया है और वह सोशल मीडिया पर हर जगह से ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, उर्फी जावेद ने भी प्रणित मोरे को काफी कुछ सुनाया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? जिस वजह से वह बुरी तरह फंस गए हैं। (ये भी पढ़ें: 'ब्लड देखकर कांप गया', Divyanka Tripathi की डिलीवरी देख अंदर तक हिल गए Vivek Dahiya, पल याद कर निकले आंसू)
pranit more- urfi javed (photo credit- instagram)
उर्फी जावेद का फूटा प्रणित मोरे पर गुस्सा
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर प्रणित मोरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने घिनौना करार दिया है। इस वीडियो के साथ उर्फी ने पूरे आदमी समाज को टारगेट कर दिया है। उर्फी ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'एक बार और मर्दजात अपनी औकात दिखाते हुए। सभी लोग हंस रहे हैं। गवार। बन गए भैया कूल।' उर्फी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और लोगों का मानना है कि उर्फी ने सही प्रणित मोरे को सुनाया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Promo: अभिरा को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेगी विद्या? अरमान की जाएगी याद्दाश्त)urfi javed on pranit more (photo credit- instagram)
