The Kapil Sharma Show : द कपिल शर्मा शो में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में कई पॉपुलर कॉमेडियन एक साथ नजर आ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए हर किसी के आंखे नम हो गई। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने राजू श्रीवास्तव के लिए जीना यहां मरना यहां गाना गाया। आज के एपिसोड में टीवी के कई पॉपुलर कॉमेडियन उनसे जुड़े किस्से को दर्शकों के साथ शेयर करेंगे।
The Kapil Sharma Show (image : instagram)
आज के एपिसोड में हास्य जगत के दिग्गज कलाकार राजू श्रीवास्तव को हंसते हुए ट्रिब्यूट देंगे। प्रोमो में कपिल कहते हैं कि राजू भाई का नाम सुनते ही हम सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं, इसलिए हम राजू भाई को हंसते हुए ट्रिब्यूट देंगे। कॉमेडी जगत के हास्य कलाकार अपने -अपने अंदाज में ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे। मेकर्स की तरफ से कई प्रोमो रिलीज हुए हैं।
कपिल शर्मा ने राजू श्रीवास्तव के लिए गाया 'जीना यहां मरना यहां'
कपिल शर्मा ने राजू श्रीवास्तव को ट्रिब्यूट देते हुए मेरा नाम जोकर की फिल्म का गाना जीना यहां.. मरना यहां गाया। इस दौरान सभी कलाकारों के आंखों में आंसू आ गए। एहसान कुरैशी ने कहा हमेशा याद करेंगे तुमको जमाने वाले। कहां जाकर छुप गए सबको हंसाने वाले। कपिल ने कहा भले ही राजू भाई शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं है। लेकिन वो हमेशा हमारे साथ रहेंगे। वीडियो में राजू श्रीवास्तव की थ्रोबैक तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।
राजू श्रीवास्तव 'द कपिल शर्मा' शो में भी स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में हेमशा रहेंगी। राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे - छोटे रोल के साथ की थी। उन्होंने द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था। आज भी लोगों को उनका आइकोनिक कैरेक्टर गजोधर भैया याद है। 10 अगस्त 2022 को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पतॉल में भर्ती कराया गया था। 41 दिनों बाद उनका निधन हो गया था।
