CID returns to TV after 6 years First look out: सोनी टीवी पर आने वाला 'सी आई डी' भी लंबे चलने वाले शो में एक है। बता दें की इसकी शुरुआत सबसे पहले साल 1998 में हुई थी और इस शो ने करीब 20 साल तक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी थी। अब 2018 में बंद होने के बाद 6 साल बाद यह शो एक बार फिर टीवी पर वापिस करने के लिए तैयार है। आज मेकर्स ने शो का पहला झलक जारी साझा किया है, जिसने दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ा गया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
CID returns to TV after 6 years First look out
सोनी टीवी का शो "सी आई डी" (CID) दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है और अब 6 साल बाद यह टीवी पर वापसी कर रहा है। आज सोनी चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेकर्स ने शो का पहला झलक साझा किया है। जिसमें एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साटम अपने पूरे दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही इंस्पेक्टर दया भी अपने धासु रूप में वापिस आ गए हैं। शेयर किए गए शॉर्ट क्लिप में दिखाया गया है कि 'शो का पहला प्रोमो 26 अक्टूबर को आने वाला है।' अब इस छोटी सी क्लिप को देख फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।
सीआईडी (CID) का प्रोमो देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्होंने जमकर कॉमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा "सीआईडी वापिस आ गया है, बचपन वापिस आ गया है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा "बेस्ट न्यूज है ये आज की। सीआईडी अपने असल किरदार के साथ वापिस आ गया।'
