टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना को 'लाडला' बोले जाने पर आग बबूला हुईं Kamya Punjabi, कहा 'ये गेम है..."

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi SLAMS Bigg Boss: टीवी शो शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में विवियन डीसेना और काम्या पंजाबी ने साथ में काम किया था। अब विवियन के बिग बॉस 18 में जाने के बाफ काम्या पंजाबी ने इस वजह से बिग बॉस को फटकार लगाई है। आइए एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi SLAMS Bigg Boss

Bigg Boss 18 Kamya Punjabi SLAMS Bigg Boss: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। अब सभी कन्टेस्टन्ट में से टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने घर में आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सीजन के शुरुआत से एक्टर को 'बिग बॉस का लाडला' टैग भी दे दिया गया है। लेकिन ऐसा लगता है कि विवियन के साथ काम कर चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) बिग बॉस से थोड़ी खफा हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें की काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने टीवी शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास में विवियन संग काम किया था। साथ ही पिछले कुछ सालों में काम्या को सीजन में चल रहे झगड़ों, ड्रामा आदि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया है। अब काम्या पंजाबी ने एक्स पर एक पोस्ट किया और बिग बॉस की आलोचना की है। एक्ट्रेस ने लिखा "इस 'कलर्स के लाडले' का क्या मतलब है? और क्यों ? इसक उस पर उल्टा असर परेगा। यहाँ कोई किसी का पसंदीदा नहीं है...यह सिर्फ खेल है।"

हाल ही में शो से बाहर हुई हेमा शर्मा ने भी विवियन को दिए जा रहे हैं खास ट्रीटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दि। एक्ट्रेस ए कहा "मेरे जैसे नए लोग जिन्होंने यहाँ तक पहुँचने में बहुत मेहनत की है। उनके लिए ये सब थोड़ा असहज हो जाता है। हम केवल सोच सकते हैं कि "क्या विवियन का पहले से कोई कनेक्शन या सेटिंग है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article