टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के घर से बेघर हुई अनुपमा की बिगड़ैल बेटी उर्फ Muskan Bamne, एक्ट्रेस को मिला था ‘Expiry soon’ का टैग

Muskan Bamne Evicted from Bigg Boss 18 House: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। अब बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, मुस्कान बामने (Muskan Bamne) और रजत दलाल नॉमिनेटिड थे। आइए देखते हैं कौन घर से बेघर हुआ है।

Image

Bigg Boss 18 के घर से बेघर हुई अनुपमा की बिगड़ैल बेटी उर्फ Muskan Bamne, एक्ट्रेस को मिला था ‘Expiry soon’ का टैग

Muskan Bamne Evicted from Bigg Boss 18 House: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। दर्शकों को यह सीजन काफी रोमांचक लग रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच नॉमिनेशन के जरिए एक-एक करके घरवालों का पत्ता साफ होता जा रहा है। जहां पिछले हफ्ते हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी का पत्ता कटा। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, मुस्कान बामने (Muskan Bamne) और रजत दलाल नॉमिनेटिड थे। अब खबर आ रही है कि इस चारों में एक का पत्ता घर से साफ हो गया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि नॉमिनेटिड होने के बाद अनुपमा की बिगड़ैल बेटी उर्फ मुस्कान बामने (Muskan Bamne) का पत्ता घर से साफ हो गया है। एक्ट्रेस मुस्कान बामने बिग बॉस 18 के घर से बेघर हो गई हैं। बता दें की बिग बॉस तक ने अपने एक्स प एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि "मुस्कान बामने घर से बाहर हो गई हैं। 'एक्सपायरी सून' टैग के कारण मुस्कान बामने को बिग बॉस 18 के घर से बाहर कर दिया गया है। सारा और तजिंदर के बाद, वह टैग रखने वाली आखिरी प्रतियोगी थीं, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

बता दें की अभी कुछ हफ्ते पहले मुस्कान बामने को बिग बॉस के सामने रोते हुए भी देखा गया था। क्योंकि उन्हें ये खेल समझ नहीं आ रहा था और वह घर में ज्यादा किसी से बात भी नहीं करती थी और सुस्त रहती थीं। खैर मुस्कान बामने का गेम यहीं तक था और वह अब बिग बॉस 18 घर से बाहर हो गई हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article