टीवी मसाला

CID 2 से हुई पार्थ समथान की हमेशा के लिए छुट्टी, शो की टीम और कलाकारों ने दिया सरप्राइज फेयरवेल

Parth Samthaan Farewell on CID 2: सोनी टीवी का शो 'सीआईडी 2' को पार्थ समथान ने हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ऐसे में मेकर्स और कलाकारों ने एक्टर्स का आखरी दिन काफी धूम धाम से मनाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पार्थ की फेयरवेल पार्टी का वीडियो।

Image

Parth Samthaan Farewell on CID 2

Parth Samthaan Farewell on CID 2: 90 दशक का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'सीआईडी' अपने दूसरे सीजन के साथ वापिस लौट आया है। लगातार शो अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। एक समय पर बच्चा-बच्चा इस शो का दीवाना हुआ करता था। जनता की डिमांड पर ही शो को दोबारा लॉन्च करना पड़ा। कुछ महीनों पहले ही टीवी एक्टर पार्थ समथान ने शो 'सीआईडी 2' में एंट्री मारी थी। अब कहानी आगे बढ़ रही है तो पार्थ के किरदार को शो से हटा दिया गया। ऐसे में सेट से पार्थ के फेयरवेल पार्टी की वीडियो सामने आई है।

शो 'सीआईडी 2' (CID 2) में पार्थ समथान (Parth Samthaan) एसीपी आयुष्मान का किरदार निभा रहे थे। इस रोल को जनता की तरफ से कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। शिवाजी साटम की एग्जिट के बाद पार्थ समथान की एंट्री कराई गई थी। अब पार्थ ने 'सीआईडी 2' को हमेशा के लिए अलविदा कहा जिसके लिए मेकर्स ने उन्हे सप्राइज़ फेयरवेल पार्टी थी। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में पार्थ समथान, शिवाजी साटम और अन्य 'सीआईडी 2' के कलाकारों की मौजूदगी में केक काट रहे हैं। पार्थ के लिए मेकर्स ने 'सीआईडी' थीम केक बनवाया था जो देखने में काफी सुंदर लग रहा था।

पार्थ के एग्जिट से उनके फैंस काफी उदास हैं। शो 'सीआईडी 2' से पार्थ ने टीवी दुनिया में 5 साल बाद कमबैक किया था। जनता चाहती है कि वो पार्थ को जल्द से जल्द किसी बड़े शो का हिस्सा बनता हुआ देखना चाहते हैं। इसी के साथ 'सीआईडी 2' सिर्फ टीवी नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी धूम मचा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article