टीवी मसाला

करण वीर मेहरा की जैकेट पहन Chum Darang ने दिखाई क्यूटनेस, कोजी फोटोज देख गार्डन-गार्डन हुआ फैंस का दिल

Bigg Boss 18 Chum Darang Wears Karan Veer Mehra Jacket Photos Viral: 'बिग बॉस 18' में अपने अंदाज से सबका दिल जीतने वाले चुम दरांग और करण वीर मेहरा शो से बाहर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस करण की जैकेट में नजर आईं।

Image

चुम दरांग ने पहनी करण वीर मेहरा की जैकेट

Bigg Boss 18 Chum Darang Wears Karan Veer Mehra Jacket Photos Viral: सलमान खान के धमाकेदार और चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई थी। शो में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें #ChumVeer नाम भी दे दिया था। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' से बाहर भी चुम दरांग और करण वीर मेहरा की बॉन्डिंग और गहरी हो गई है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं हाल ही में चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस अपने गाउन के ऊपर करण वीर मेहरा की जैकेट पहने नजर आईं। चुम दरांग और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की ये फोटो देखते ही देखते चर्चा में आ गई।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने अपनी इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें चुम दरांग (Chum Darang) और करण एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। खास बात तो यह है कि फोटो में चुम दरांग ने अपने गाउन के ऊपर करण वीर मेहरा की जैकेट पहनी हुई थी। फोटो में दोनों बेहद क्यूट लगे। बता दें कि करण वीर मेहरा और चुम दरांग साथ में एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जहां पैपराजियों ने बार-बार उनसे सवाल किया कि वे शादी कब कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने उनके सवालों को बखूबी नजरअंदाज कर दिया।

चुम दरांग और करण वीर मेहरा की फोटो पर आए फैंस के रिएक्शन

चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की फोटो पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "इसने करण की जैकेट पहनी हुई है, हे भगवान।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं एक पल में पागल हो रही हूं और दूसरे में पिघल रही हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article