टीवी मसाला

Charu Asopa ने किया राजीव सेन को बेटी से दूर? आरोप लगते ही एक्ट्रेस ने उधेड़ी सुष्मिता सेन के भाई की बखिया

Charu Aslpa Slams Rajeev Sen For Accusing Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में आ जाती हैं। राजीव सेन ने चारू असोपा पर उन्हें उनकी बेटी से दूर करने का आरोप लगाया था। इस बात पर अब चारू असोपा ने करारा जवाब दिया है।

Image

चारू असोपा ने राजीव सेन को दिया करारा जवाब

Charu Aslpa Slams Rajeev Sen For Accusing Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। चारू असोपा ने "ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मेरे अंगने में' जैसे कई टीवी शोज में बखूबी काम किया है। लेकिन इन दिनों चारू असोपा एक्टिंग से दूर यू-ट्यूब व्लॉग और अपने बिजनेस से पैसे कमा रही हैं। चारू असोपा मुंबई छोड़कर बीकानेर में जा बसी हैं, जहां उन्होंने अपना घर तक खरीदा है। लेकिन चारू असोपा पर उनके एक्स-पति राजीव सेन ने आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस उन्हें उनकी बेटी से मिलने नहीं देती हैं। यहां तक कि राजीव सेन (Rajeev Sen) ने चारू असोपा (Charu Asopa) पर चुटकी लेते हुए ये तक कहा था कि वह जल्द ही मुंबई वापिस लौट आएंगी। लेकिन अब खुद चारू असोपा ने भी राजीव सेन की बखिया उधेड़कर रख दी है।

चारू असोपा (Charu Asopa) ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने राजीव सेन (Rajeev Sen) को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चारू असोपा ने बताया कि उन्हें राजीव सेन की बातों से तकलीफ हुई है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "ये तो रिकॉर्ड्स में है, मैंने ऐसा कभी नहीं बोला कि आप मिल ही नहीं सकते हैं अपनी बच्ची से। 100 में से एक या दो बार बात की होगी, वरना हर बार मैंने कहा है कि आप आकर मिल सकते हैं।" चारू असोपा ने बताया कि जिस वक्त वह मुंबई में रह रही थीं, वह जियाना को लेकर उसके पिता राजीव सेन और सुष्मिता सेन के घर जाती थीं।

बता दें कि राजीव सेन ने चारू असोपा (Charu Asopa) को घर को लेकर भी ताना मारा था। इस बात पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब देते हुए कहा, "मैं ईएमआई भरकर इस घर को अपना बनाना चाहती हूं। मैं एक घर चाहती हूं, जिसे जियाना अपना कह सके, जहां वो दीवारों पर लकीरें खींच सके और चैन से रहे। राजीव ने मुझसे कहा था कि मैं बीकानेर में नहीं टिक पाऊंगी और वापिस आ जाऊंगी। उन्होंने मुझे ऑफऱ दिया था कि मुझे मुंबई में किराये पर रहना चाहिए और इसका खर्च वो खद उठाएंगे। लेकिन मैंने ऐसा नहीं चाहती थी। मैं चाहती थी कि मेरी बेटी का पालन-पोषण उसके खुद के घर में हो। मुंबई के आधे पैसों में मैंने यहां पर घर बना लिया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article