टीवी मसाला

'मुझे उसके बैग में Con**m मिला' Charu Asopa ने प्रेग्नेंसी में राजीव सेन पर लगाया था धोखा देने का आरोप

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 3, 2026, 12:25 PM IST

Charu Asopa on Old Interviews: चारु असोपा और राजीव सेन की शादी भले ही अब पुरानी बात हो गई हो, लेकिन दोनों का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। वजह है अभिनेत्री का पुराना खुलासा।

Image

चारु असोपा ने दिया ये बयान (Image Source: Charu Asopa Instagram)

Charu Asopa on Old Interviews: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) की शादी को भले ही कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से अक्सर फिर सुर्खियों में आ जाते हैं। दोनों की शादी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनके रिश्ते में आई परेशानियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। अब चारु के पुराने इंटरव्यू का जिक्र एक बार फिर हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई गंभीर बातें कही थीं। तो चलिए जानते हैं कि चारु असोपा ने क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

चारु असोपा ने किया था ये खुलासा

एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। चारु असोपा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। चारु असोपा ने बताया कि उन्हें आखिरकार राजीव सेन के बैग से कथित अफेयर का सबूत मिला था। उन्होंने कहा कि राजीव बिना बताए दिल्ली चले गए थे और जब वह वापस आए तो चारु ने उनका बैग देखा। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारु ने कहा, 'मुझे उनके बैग में कंडोम मिले।' चारु असोपा ने आरोप लगाया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब राजीव सेन ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी का ज्यादातर समय उन्होंने मुंबई में बिताया, जबकि राजीव घंटों के लिए घर से बाहर चले जाते थे और देर रात वापस आते थे। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में चारु ने कहा कि कई बार राजीव ने उन्हें बताया कि वो अपनी कार में सो गए थे। लंबे समय तक बाहर रहने की वजह के तौर पर वह अलग-अलग बातें भी कहते थे। चारु ने बताया कि एक समय राजीव ने कहा था कि वह ट्रैफिक कम होने तक बांद्रा के कैफे में बैठते थे। कुछ मौकों पर उन्होंने कैफे में समय बिताने की बात भी कही।

मारपीट के भी लगाए आरोप

चारु ने राजीव पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्होंने पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि राजीव के माफी मांगने पर वह उन्हें बार-बार माफ कर देती थीं, क्योंकि वह उनसे प्यार करती थीं और अपनी शादी को बचाना चाहती थीं। चारु ने बताया कि एक बार दोनों ने तलाक का फैसला भी रोक दिया था, क्योंकि राजीव ने वादा किया था कि आगे ऐसी परेशानियां दोबारा नहीं होंगी। बेटी के लिए दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया, लेकिन ये सुलह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। दोनों ने 2019 में शादी की थी और 2021 में उनकी बेटी जियाना का जन्म हुआ। इन आरोपों के बाद उनकी शादी में कई बार अलगाव और सुलह हुई, जिसके बाद आखिरकार जून 2023 में दोनों का तलाक हो गया।

चारु असोपा ने पुराने इंटरव्यू पर दिया रिएक्शन

चारु असोपा के पुराने इंटरव्यू काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स पति राजीव सेन के बारे में बात की थी। चारु असोपा ने कहा, 'मैं सभी पत्रकारों और मीडिया पोर्टल्स को साफ बताना चाहती हूं कि मेरी निजी जिंदगी को व्यूज या एंगेजमेंट पाने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मेरे पुराने इंटरव्यू से कोट्स निकालकर ये पेश करना कि आज मेरी जिंदगी से जुड़ा है, बिल्कुल गलत है। मैंने जानबूझकर फैसला किया है कि अब अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं बोलूंगी, खासकर अब जब मेरी बेटी बड़ी हो रही है और उसकी प्राइवेसी और शांति की बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है।' चारु असोपा ने ये भी कहा, 'मुझे कई पोर्टल्स से कॉल आते हैं लेकिन मैं जवाब नहीं देती। सालों पुराने इंटरव्यू के बयान निकालकर खबरें बनाना और व्यूज बढ़ाना गलत, गैर-जिम्मेदाराना और बिल्कुल नामुनासिब है। मैं ऐसे सभी पोर्टल्स से अनुरोध करती हूं कि ये तुरंत बंद करें। अगर ये जारी रहा तो मुझे सही कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मेरी निजी जिंदगी कोई कंटेंट नहीं है। मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें और सबसे जरूरी, मेरी बेटी की प्राइवेसी का।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article