Chand Jalne Laga फेम विशाल आदित्य सिंह का फूटा मेकर्स पर गुस्सा, बोले- टीवी पर सिर्फ सास-बहू दिखाते हैं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 26, 2024, 08:08 AM IST

चांद जलने लगा फेम विशाल आदित्य सिंह का लेटेस्ट बयान चर्चा में है। एक्टर का कहना हैं कि मेकर्स टीवी पर सिर्फ सास-बहू का ड्रामा दिखाते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि आज भी इस तरह का ही कॉन्टेंट क्यों दिखाते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vishal Aditya Singh Trolled Makers: टीवी पर मेकर्स शो के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग मुद्दों को दिखाते हैं। लेकिन कुछ समय बाद शो की कहानी घूम फिर के सास-बहू के ड्रामे पर ही आ जाती है। फैंस उस शो को फ्रेश कॉन्टेक्ट के तरह देखना शुरू करते हैं। लेकिन बाद में उन्हें वहीं घिसी-पिटी कहानी देखने को मिलती हैं। चांद जलने लगा के मेकर्स ने शो को इंटेंस रोमांस ड्रामा की तरह शुरू किया था। शो में विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान मुख्य भूमिका में हैं। शो में विशाल और कनिका की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

शो में दिखाया गया था कि कनिका विशाल के बचपन का प्यार है। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच दूरियां आ गई। कई बार शो के कॉन्टेंट से दर्शक ही नहीं एक्टर्स भी निराश हो जाते हैं। विशाल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जताई हैं।

End of Feed