Exclusive Chahatt Khanna Interview: टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना( Chahatt Khanna) जो शो बड़े अच्छे लगते हैं से चर्चा में आई, इन दिनों ओटीटी पर अपना नाम चमकाने की कोशिश में लगी हुई है। हमने हाल ही में अभिनेत्री से बात कि और टीवी इंडस्ट्री के बारे में जानने की कोशिश की। टेली टॉक से बात करते हुए चाहत ने बताया कि कैसे टीवी स्टार्स ऐटिटूड में रहते हैं।
हमने चाहत खन्ना( Chahatt Khanna) से सवाल किया कि- क्या बॉलीवुड डायरेक्टर टीवी स्टार्स को नीची नजर से देखते हैं? इस पर, अभिनेत्री ने बेबाकी से जवाब दिया और कहा 'माफ करें, लेकिन हरकतें भी तो ऐसी ही हैं टीवी एक्टर्स की'। हम दिखाना चाहते हैं कि हम भी कुछ हैं, ऐसा नहीं होता। फिल्म स्टार्स ऐसे नहीं होते, मैंने बहुत से स्टार्स से बातचीत की है और वे सभी साधारण लोग हैं। वे दाल चावल में खुश रहेंगे। टीवी में, अगर किसी स्टार का कोई शो हिट हो जाता है, तो वे मर्सिडीज और जी-वैगन में घूमते हैं। रणबीर कपूर और कंगना रनौत के पास भी ऐसी कारें हैं वह दिखावा नहीं करते । आसमान पर चढ़ जाते हैं ये लोग। इसलिए अगर टीवी एक्टर्स कहते हैं कि ये हमारे साथ ऐसा होता है तो माफ करें, लेकिन आपने ही इसकी शुरुआत की है। आपको कुछ कदम उठाने की जरूरत है, आप एक दिन में अंबानी नहीं बन सकते।
चाहत खन्ना ने आगे कहा, मैं खुद को टीवी एक्टर नहीं मानती और मेरे पास टीवी इडस्ट्री से जुड़े लोग भी नहीं है । वास्तव में, इंडस्ट्री में मेरा कोई दोस्त नहीं है, मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती। जो लोग आपके दोस्त हैं, वे शो में आपकी जगह ले लेंगे। अगर मैं होती, तो मैं कभी ऐसा शो नहीं करती जो मेरे दोस्त की जगह ले रहा हो, मैं दोस्ती निभाती हूं।
