टीवी मसाला

Sreejita De पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, बंगाली शादी से 10 दिन पहले हुआ परिवार के इस खास सदस्य का निधन

Sreejita De Grand Mother Passed Away Before Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन उनकी बंगाली शादी से पहले ही उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनकी नानी मां का निधन हो गया है।

Image

श्रीजिता डे की नानी मां ने कहा दुनिया को अलविदा

Sreejita De Grand Mother Passed Away Before Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्रीजिता डे जल्द ही माइकल ब्लोह्म पेप संग गोवा में बंगाली रीति-रिवाजों से शादी करने वाली थीं। लेकिन इस शुभ काम से पहले ही श्रीजिता डे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, श्रीजिता डे की नानी मां का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।श्रीजिता डे (Sreejita De) ने अपनी नानी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनके परिवार के अहम सदस्य ने उन्हें अलविदा कह दिया है।

श्रीजिता डे (Sreejita De) ने अपनी पोस्ट में नानी मां को याद करते हुए लिखा, "मेरी दी मां (नानी) आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह बहुत अच्छी थीं और उन्होंने अच्छी जिंदगी जी, अपने आसपास प्यार ही प्यार फैलाया। उन्होंने अपने सभी नाती-पोतों को खूब प्यार दिया। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगी, उनकी बेड पर सुनाने वाली कहानियों को, उनका प्यार और उन्होंने जो हमारी देखभाल की है। मेरे दिल में उनके लिए हमेशा ही जगह रहेगी। लेकिन मुझे मालूम है कि अब वो और भी अच्छी जगह हैं। हमें देख रही हैं और हमें प्यार दे रही हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

श्रीजिता डे (Sreejita De) ने अपनी सगाई से जुड़ी फोटोज शेयर की थीं। वहीं उनकी पोस्ट पर माइकल ब्लोह्म पेप ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "मैं बहुत आभारी हूं कि मैं इस साल उनसे मिल पाया। वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं। उन्हें आप पर गर्व है श्रीजिता और वो आपको हमेशा आशीर्वाद देंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article