टीवी मसाला

Celebrity Masterchef: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, जजेस का फैसला सुन फूट पड़ा दर्शकों का गुस्सा

Celebrity Masterchef This Contestant Evicted Before Finale: टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' धीरे-धीरे फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है। लेकिन फिनाले से पहले ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से एक कंटेस्टेंट को अपने घर जाना पड़ा। वहीं जजेस का ये फैसला सुनकर दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

Image

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

Celebrity Masterchef This Contestant Evicted Before Finale: टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में कई नामी सितारों ने कुकिंग की परीक्षा देकर जजेस का दिल जीतने की कोशिश की। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' धीरे-धीरे फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है, ऐसे में कोई भी कंटेस्टेंट जजेस को निराश करने का जोखिम नहीं उठाना चाह रहा है। हर कोई कुकिंग बैटल में अपना बेस्ट देकर जजेस को खुश करने पर तुला हुआ है। लेकिन फिनाले से पहले ही एक कंटेस्टेंट को अपने घर का रास्ता देखना पड़ गया। इस कंटेस्टेंट के एविक्शन पर दर्शकों ने भी नाराजगी जाहिर की और जजेस की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से जिस कंटेस्टेंट को अपने घर वापिस लौटना पड़ा, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर यू-ट्यूबर कबिता सिंह हैं। कबिता सिंह को फिनाले की रेस से पहले ही एविक्शन का सामना करना पड़ा। बता दें कि कबिता सिंह के साथ-साथ गौरव खन्ना और निक्की तंबोली भी डेंजर जोन में थे। लेकिन गौरव खन्ना और निक्की तंबोली शुक्रवार की रात एविक्शन के खतरे से बच गए। ऐसे में कबिता सिंह पर ये गाज गिरी और उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा। कबिता सिंह के एविक्शन से उनके फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जजेस की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से कबिता सिंह के एविक्शन पर दर्शकों ने खूब नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "हमेशा से यही लगा कि ये लोग कबिता के खिलाफ थे। उन्होंने कबिता को नीचा दिखाने और उसका मनोबल तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन कबिता जी, आप हमारी पसंदीदा रहेंगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एंडेमॉल के जोकर को आगे बढ़ाने के लइए? सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट और पीआर के चक्कर में कबिता सिंह को हटा दिया गया, जिन्हें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article