टीवी मसाला

Farah Khan ने तीनों बच्चों पर लगाई हैं तगड़ी पाबंदियां, 17 की उम्र में भी बेटियों को नहीं छूने देतीं मेकअप

Farah Khan Reveals She Is Strict Mother To Their Three Kids: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों टीवी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने तीनों बच्चों की परवरिश में बहुत कड़क रही हैं।

Image

फराह खान ने तीनों बच्चों पर लगाई हैं पाबंदियां

Farah Khan Reveals She Is Strict Mother To Their Three Kids: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। फराह खान इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बतौर जज नजर आ रही हैं। जहां वो कंटेस्टेंट्स की कुकिंग स्किल की परीक्षा लेने के साथ-साथ मनोरंजन भी खूब करती हैं। इन सबसे इतर फराह खान का यू-ट्यूब पर भी चैनल है, जिसमें वह टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स के घर जाकर जायके का लुत्फ उठाती हैं या फिर उन्हें अपने घर बुलाती हैं। हाल ही में उनके चैनल पर रुबीना दिलैक ने मेहमान बनकर कदम रखा। रुबीना दिलैक के साथ फराह खान ने खाने पर तो चर्चा की ही, साथ ही बच्चों की परवरिश के बारे में भी बात की। फराह खान (Farah Khan) ने रुबीना संग बातचीत में बताया कि उन्होंने स्ट्रिक्ट मां बनकर तीनों बच्चों की परवरिश की है।

फराह खान (Farah Khan) ने रुबीना दिलैक से अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे में बात की, साथ ही उन्हें बताया कि वे आज तक क्लब नहीं गए हैं। फराह खान ने अपने बच्चों के सिलसिले में कहा, "मेरे बच्चे कॉलेज जाएंगे। वो 17 साल के हो चुके हैं। लेकिन वो उम्र के हिसाब से ज्यादा बड़े नहीं हुए हैं। उन्हें पढ़ाई में दिलचस्पी है। हाल ही में उनका जन्मदिन था और वो हमारे साथ डिनर करना चाहते थे। वो किसी क्लब में जाकर पार्टी नहीं करना चाहते थे। मेरी बेटियां भी आज तक क्लब नहीं गई हैं। अभी तक उन्होंने मेकअप का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने अपनी आईब्रोज तक नहीं बनवाईं। वो केवल पढ़ाई में ही मग्न रहती हैं।"

फराह खान (Farah Khan) ने रुबीना दिलैक संग बातचीत में साफ कर दिया कि वह अपने बच्चों की ओर काफी स्ट्रिक्ट हैं। कोरियोग्राफर ने कहा, "मैं एक कड़क मां हूं, क्योंकि वो मेरी इजाजत के बिना कहीं भी नहीं जा सकते।" फराह खान की बातें सुनकर खुद रुबीना दिलैक भी हैरान रह गईं। बता दें कि भारती सिंह संग पॉडकास्ट में फराह खान ने बताया था कि अगर वह बिजनेस क्लास में सफर करती हैं तो उनके बच्चे आज भी इकोनॉमी क्लास में जाते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि उनके बच्चों ने ऐसा कुछ खास नहीं किया है कि उन्हें बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका मिले।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article