Farah Khan Made Fun of Gaurav Khanna Color Blindness: टीवी दुनिया कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर' में इन दिनों अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं। अपने दिलेर दिल और कुकिंग स्किल्स से एक्टर लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहे हैं। इस बीच शो के एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसके लिए होस्ट फराह खान को जमकर फैंस खरी खोटी सुना रहे हैं। फराह खान ने गौरव खन्ना की बीमारी का मजाक बनाया जिसे देख लगता है कि जनता को ये बात पसंद नहीं आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
सोनी टीवी का शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट को फराह खान (Farah Khan) का फेमस चिकेन रोस्ट बनाना था। क्यूंकी गौरव खन्ना शाकाहारी है इसलिए उन्होंने चिकन ना खाकर अन्य कंटेस्टेंट से डिश का फ्लेवर जानना चाहा। जैसे तैसे गौरव ने चिकन रोस्ट बना तो लिया लेकिन प्लेटिंग में गड़बड़ कर बैठे। ऐसे में जब एक्टर ने जजेस के सामने खाना परोसा तो देखा कि उन्होंने प्लेटिंग के लिए गलत रंग की प्लेट चुनी है। गौरव खन्ना जब बताते हैं कि उन्हे कलर ब्लाइन्डनेस है यह सुनतीनों जज हक्के-बक्के रह जाते हैं। फराह गौरव से विकास की जैकेट का कलर पूछ उनका मजाक बना देती हैं।
अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बताते हैं कि उन्हे रेड और ऑरेंज एक जैसे लगते हैं। ये देख फैंस अब फराह को जमकर ट्रोल करते हुए कहते हैं कि 'फरहा का व्यवहार बहुत ही दयनीय है। उसे कुकिंग शो में जज क्यों चुना गया, जबकि वह मुश्किल से खाना बना पाती है। ऐसे में कई यूजर फराह को इस मजाक के लिए गौरव खन्ना से माफी मांगने की राय दे रहे हैं।
