टीवी मसाला

Anupama से निकाले जाने पर अलीशा परवीन ने किया रुपाली गांगुली को बदनाम, अब राजन शाही बोले- अच्छा हुआ निकाला...

Rajan Shahi on Alisha Parveen Replacement: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) से कुछ महीनों पहले अलिशा परवीन को रातों-रात शो से बाहर किया गया था। अब इस पर खुद राजन शाही ने सफाई देते हुए अलिशा को एक चालक लड़की तक बुलाया, आखिर ऐसा क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Rajan Shahi on Alisha Parveen Replacement

Rajan Shahi on Alisha Parveen Replacement: स्टार प्लस का नंबर 1 शो 'अनुपमा' अपनी दमदार कहानी से सिर्फ टीआरपी लिस्ट नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। मेकर्स अन्य शोज को पछाड़ने के लिए कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश कर रहे हैं। कहानी के साथ-साथ शो अपने कलाकारों के चलते भी सुर्खियों में रहा। कुछ महीनों पहले सीरियल में राही का किरदार निभा रहीं अलिशा प्रवीन को रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया था। हालांकि अलिशा ने अपनी रिपलेसमेंट का इल्जाम रूपाली गांगुली के सिर पर फोड़ा। अब इस पूरे मुद्दे पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने क्या कहा जानिए यहाँ।

राजन शाही (Rajan Shahi) का कहना है कि अलिशा प्रवीन (Alisha Parveen) को 2-3 महीने से अपनी परफॉरमेंस ठीक करने के लिए लगातार कहा जा रहा था। चैनल अलिशा की एक्टिंग से खुश नहीं था इसलिए उन्हे रातों-रात अद्रिजा रॉय के साथ रिप्लेस किया गया। अलिशा ने मेकर्स से माफी भी मांगी थी क्यूंकी वो अपने काम पर खरी नहीं उतर पाई थीं। हालांकि इंटरव्यू में आगे चलकर राजन शाही ने अलिशा को चालक कहा। राजन कहते हैं कि ये बहुत बुरी बात है कि अलिशा प्रेस को बुलाकर रूपाली गांगुली को अपनी रिपलेसमेंट का दोषी मानती हैं। ऐसे में राजन शाही काफी खुश हैं कि उन्होंने अलिशा को अनुपमा (Anupama) से हटाकर अच्छा किया।

एक और खुलासा करते हुए राजन शाही ने बताया कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) मेकर्स से काफी गुस्सा थी आखिर क्यूँ अलिशा को अनुपमा से निकाला गया। वहीं टीआरपी लिस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि अनुपमा रेटिंग के मामले में काफी स्ट्रगल कर रहा है। लोगों का मानना है कि गौरव खन्ना की एक्गजीट की वजह से अनुपमा को नंबर 1 गद्दी पर अपनी जगह बनाने में मुश्किल हो रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article