टीवी मसाला

Celebrity Masterchef: निक्की और तेजस्वी को मात देकर गौरव खन्ना ने जीती चमचमाती ट्रॉफी, इनाम में मिले लाखों रुपये

Gaurav Khanna Wins Celebrity Masterchef Trophy Defeated Nikki Tamboli And Tejasswi Prakash: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को मात देते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं जीत के लिए गौरव खन्ना को कैश प्राइज भी मिला।

Image

गौरव खन्ना ने जीता 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'

Gaurav Khanna Wins Celebrity Masterchef Trophy Defeated Nikki Tamboli And Tejasswi Prakash: टीवी के धमाकेदार शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का बीती रात फिनाले था, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और मिस्टर फैजू ने अपनी किस्मत आजमाई। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के फिनाले में कुकिंग की दुनिया से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। वहीं फिनाले में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने बाकी सबको मात देते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। गौरव खन्ना को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में जीत दर्ज करने के लिए ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों रुपये का कैश प्राइज भी मिला। उनकी जीत से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में जहां गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी कुकिंग से सबको इंप्रेस करते हुए विजेता का पद हासिल किया। वहीं दूसरी ओर निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने। बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना को जीत के लिए ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिला है। इसके अलावा गौरव खन्ना ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए 4 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस वसूली थी। बता दें कि गौरव खन्ना ने फिनाले में एक शाकाहारी डिश बनाई थी, जिसका नाम उन्होंने 'दक्षिण भारत' रखा था और इसके साथ दक्षिण भारत को सम्मान देने की कोशिश की थी।

कुछ दिनों पहले निशाने पर आ गए थे गौरव खन्ना

बता दें कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने एक डेजर्ट बनाया था, जिसकी वजह से वह निशाने पर आ गए थे। उस डिश के लिए गौरव पर आरोप लगे थे कि उन्होंने युरोप के एक शेफ की कॉपी की है। हालांकि इस मामले में शेफ विकास खन्ना ने उनका समर्थन किया था। वहीं राजीव सेन ने भी उनका सपोर्ट करते हुए कहा था कि एक्टर ने प्रेरणा ली है, कॉपी नहीं किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article