Celebrity Masterchef: गौरव खन्ना ने बनाई ऐसी डिश की देखते रह गए जजेस, चखने से पहले मिली तारीफें

Celebrity Masterchef Promo: स्टार प्लस के शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के मेकर्स ने फिनाले वीक का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो देखने को मिला की गौरव खन्ना ने एक ऐसी डिश बनाई जिसे देख जजेस बस उसे देखते रह गए। सिर्फ यही ही चखने से पहले भी उनकी बनाई हुई डिश को तारीफ़ें मिली।

Celebrity Masterchef Promo: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। आखिरकार कि महीनों के बाद शो अपने फिनाले वीक में आ पहुंचा है। मेहनत कर रहे टीवी सेलेब्स में से कौन एक ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। इस समय शो में गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्विनी प्रकाश, फैजल शेख और राजीव अदातिया नजर आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक मजेदार प्रोमो शेयर किया जिसमें गौरव खन्ना की तरीफ करते हुए जजेस नहीं थक रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Celebrity Masterchef Promo

शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के प्रोमो की शुरुआत गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की डिश से होती है जिसकी प्रेजेंटेशन देख फराह खान, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना का मुंह खुला का खुला रह गया। गौरव एक डेजर्ट बनाया जिसमें उपर से बूंद-बूंद कर सॉस गिरती नजर आई। बस फिर बिना चखे ही गौरव खन्ना और जजेस से तारीफ़ें मिले। रणवीर बराड़ कहते हुए नजर आए कि गौरव एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।' दोनों ही जजेस ने अपने स्टाइल में स्पून ड्रॉप किया जिसे देख राजीव अदातिया को मजाक में शो छोड़ने की बात करने लगे।

End of Feed