Celebrity Masterchef: शाकाहारी होकर Gaurav Khanna ने बनाया उंगलियां चाटने वाला चिकन, फैंस ने बताया शो का विनर

Celebrity Masterchef: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से गौरव खन्ना ने लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में गौरव खन्ना ने एक ऐसी डिश बनाई जिसे देख फैंस ने उन्हे शो का विनर घोषित कर दिया। आखिर ऐसी कौन सी डिश थी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Celebrity Masterchef: टीवी दुनिया कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर' में इन दिनों अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं। अपने दिलेर दिल और कुकिंग स्किल्स से एक्टर लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहे हैं। इस बीच शो के एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें फराह खान समेत जजेस गौरव खन्ना की तारीफ करने से नहीं थक रहे। ऐसे में ये देख फैंस ने गौरव खन्ना को ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का विनर बताया दिया है। आखिर गौरव खन्ना ने ऐसी कौन सी डिश बनाई जिसे खाकर जजेस अपनी उंगलियां चाटने से नहीं रोक पाए जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Celebrity Masterchef

शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में कंटेस्टेंट्स को फराह खान (Farah Khan) का फेमस रोस्टेड चिकेन बनाना था क्यूंकी गौरव खन्ना शाकाहारी है ऐसे में उनके लिए काफी बड़ा मुकाबला था। सभी कंटेस्टेंट ने चिकेन टेस्ट किया लेकिन गौरव खन्ना ने सभी से टेस्ट पूछकर डिश बनाई। जब गौरव खन्ना की डिश फराह खान ने खाई तो वो उनके हाथ चूमने पर मजबूर हो गईं। क्लिप में देखा जा सकता है कि फराह शो में अब तक का सबसे बेस्ट चिकेन गौरव खन्ना का बताती हैं। अपनी तारीफ सुन गौरव खन्ना सातवें आसमान में उड़ते हैं।

End of Feed