Faisal Shaikh Injured on Celebrity Masterchef: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स हर दिन नए मुकाबले के साथ कंटेस्टेंट का परिचय कराते हैं। कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई और या एलमिनेशन शो चर्चा का विषय बना रहता है। इस बीच से से एक बड़ी खबर सामने आई है कि एक कंटेस्टेंट को टास्क के दौरान बहुत बुरी तरह चोट लगी। मौके पर मेडिकल टीम ने झटपट कंटेस्टेंट की महरम पट्टी कर ठीक किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कंटेस्टेंट को चोट कैसे लगी।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर फैजल शेख (Faisal Shaikh) इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टर' (Celebrity Masterchef) शेफ शो में नजर आ रहे हैं। अब सेट से खबर सामने आई कि टास्क एक दौरान एक्टर की उंगली कट गई जिसके चलते खूब खून बहा। ऐसे में सेट पर मौजूद मेडिकल टीम ने फैजल की उंगली पट पट्टी कि लेकिन कंटेस्टेंट तब तभी खाना बनाने से पीछे नहीं हटे। कटी हुई उंगली के साथ फैजल ने अपने टास्क को पूरा किया जिसके लिए उन्हे जजेस से वाहवाही भी मिली।
एक मेडिआ पोर्टल से बात करते हुए फैजल ने कहा कि 'किचन में दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन आप उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने दे सकते।' इसी के साथ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को दर्शकों से कुछ ज्यादा प्यार मिल नहीं रहा है। कुछ दिन पहले मेडिकल एमरजेंसी के कारण टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शो को अलविदा कह दिया। अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस लिस्ट में चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत और आयेशा झुलका का नाम शामिल है। एपिसोड में दर्शकों को जल्द ही टीवी सेलेब्स को इम्यूनिटी को लेकर लड़ता हुआ देखने को मिलेगा।
