टीवी मसाला

Tuesday Trivia: बिना लाइट, पानी के कमरें में बंद रही थी ये TV हसीना, सेट पर मेकर्स ने किया था कांड

Tuesday Trivia: टीवी की दुनिया में एक कांड ऐसा सुनने को मिला जिसे सुन किसी को भी यकीन नहीं हुआ। छोटे परदे की एक हसीना को मेकर्स ने सेट पर अकेले बिना लाइट और पानी के कई घंटों तक कमरें में बंद रखा। ये रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बारें में जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Tuesday Trivia

Tuesday Trivia: टीवी इंडस्ट्री के कलाकार आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हर सवेरे इस इंडस्ट्री में नई कंट्रोवर्सी सुनने को मिलती है। सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती है एक्टर के साथ मेकर्स द्वारा की गई गलती चीजें। इस बीच कुछ ही समय पहले टीवी इंडस्ट्री की एक हसीना ने हिम्मत कर अपने शो के प्रोड्यूसर और मेकर्स के खिलाफ आवाज उठाई। एक्ट्रेस ने जमाने के आगे बताया कि कैसे बिना लाइट और पानी के उसे मेकर्स द्वारा कमरें में बंद कर दिया गया था। आखिर कौन है वो हसीना जिसके साथ मेकर्स ने ऐसी हरकत की।

टीवी दुनिया की मशहूर हसीना कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) मेकर्स की इस बेकार हरकत में फंसी थी। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने बताया कि कैसे सीरियल 'शुभ शगुन' के सेट पर उन्हे एक कमरें में कई घंटों तक बंद रखा। एक्ट्रेस ने खुलासा करते वक्त कहा कि 'उन्होंने एक बार मुझे मेरे मेकअप रूम में बंद कर दिया था क्योंकि मेरी तबीयत खराब थी और मैंने शूटिंग करने से मना कर दिया था। वो लोग मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को ऐसे पीट रहे थे जैसे कि वे इसे तोड़ देंगे उस समय जब मैं अपने कपड़े बदल रही थी।'

कृष्णा ने ये भी बताया कि उनके को स्टार शहजादा धामी ने गेट को खोला और उस समय वह काफी डरी हुई थी। इस पूरे मामले को शहजादा धामी ने भी सच बताया था जिसे देख दर्शकों को बहुत हैरानी हुई। कृष्णा ने शो के प्रोड्यूसर कुंदन सिंह पर भी धमकियाँ देना, मानसिक रूप प्रताड़ित और शी समय पर फीस ना देने का आरोप लगाया था। बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है ऐसी कई एक्ट्रेसेस और एक्टर मेकर्स द्वारा की गई ओछी हरकत को लेकर खुलसा कर चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article