टीवी मसाला

Gaurav Khanna ने स्विट्ज़रलैंड शेफ की नक्ल उतारकर लूटी वाहवाही, वीडियो देख फैंस भी हुए शर्मिंदा

Gaurav Khanna Trolled For Copy: कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हमेशा तारीफ बटोरने वाले गौरव खन्ना पर लोग कॉपी करने का आरोप लगा रहा है। हाल ही में बनाई डिश को लेकर गौरव खन्ना लोगों के निशाने पर आए।

Image

Gaurav Khanna

Gaurav Khanna Trolled For Copy: सोनी टीवी का शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' अपने फिनाले वीक में कदम रख चुका है। आखिरकार शो को अपने पाँच फाइनलिस्ट मिल गए हैं जिनके बीच ट्रॉफी का मुकाबला होने वाला है। टॉप में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, फैजल शेख और निक्की तंबोली ने अपनी जगह बनाई। कुछ रोज पहले प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें गौरव खन्ना की डिश देख सभी जजेस हैरान रह गए थे। बिना टेस्ट किये ही विकास और रणवीर शेफ ने उन्हे तारीफ दीं। हालांकि हाल ही में एक स्विट्ज़रलैंड ने दावा किया की गौरव ने उनकी डिश को कॉपी किया है जिसको लेकर अब एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने लाइव डेजर्ट बनाया जिसमें एक-एक बूंद गिर रही थी। पहले तो लोगों ने गौरव को इस क्रियेटिविटी के लिए सरहाना की लेकिन जैसे ही मालूम पड़ा एक्टर ने ये डिश कॉपी की है, लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। स्विट्ज़रलैंड बेस्ड शेफ ने सोशल मीडिया पर दावा किया की उनकी डिश को कॉपी किया गया जिसे देख सब हैरान हो गए। गौरव के लिए एक यूजर ने लिखा कि 'भाई, यह बहुत शर्मनाक है। किसी और की रचना को अपनी रचना कहना और वाह वाह कहना, यह तो पूरी तरह से फ्रॉड निकला।'

वहीं दूसरी यूजर लिखती है 'नहीं, लेकिन यह बहुत शर्मनाक है हे भगवान। ओजी शेफ जिसका आइडिया गौरव खन्ना ने बिना कोई क्रेडिट दिए दोहराया।' ऐसे तमाम लोग गौरव को ट्रोल कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की इतनी भारी ट्रोलिंग पर गौरव का क्या जवाब आएगा। बता दें रिपोर्ट्स हैं कि गौरव खन्ना 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के विनर बने हैं। हालांकि अभी शो का फिनाले एपिसोड आना बाकी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article