टीवी मसाला

Celebrity MasterChef: फराह खान के शो को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स, ऊषा नाडकरणी के बाद अब इस हसीना का कटा पत्ता

These 5 Stars Makes Entry In Top 5 Of Celebrity MasterChef: टीवी के धमाकेदार शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में कंटेस्टेंट्स ने अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं।

Image

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से इस हसीना का कटा पत्ता

These 5 Stars Makes Entry In Top 5 Of Celebrity MasterChef: टीवी के धमाकेदार शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में दीपिका कक्कड़ से लेकर तेजस्वी प्रकाश और गौरव खन्ना जैसे कई सितारों ने अपनी किस्मत आजमाई, साथ ही अपनी कुकिंग स्किल से लोगों को इंप्रेस करने की भी पूरी-पूरी कोशिश की। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में दीपिका कक्कड़ के जाने के बाद ऊषा नाडकरणी का भी पत्ता कटा था। वहीं अब एक और हसीना के 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से बाहर होने की खबर सामने आ रही है। इतना ही नहीं, इस एविक्शन के साथ ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को दीपिका कक्कड़ ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अचानक ही अलविदा कह दिया था। उनका कहना था कि वह बार-बार शो में आना-जाना नहीं कर सकती हैं, क्योंकि ये दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ गलत होगा। उनके बाद ऊषा नाडकरणी के शो से एविक्ट होने की खबर आई। बता दें कि ऊषा नाडकरणी पहले भी कई बार डेंजर जोन में आ चुकी हैं, लेकिन एक बार गौरव खन्ना तो एक बार फैजल शेख ने उन्हें एविक्शन से बचा लिया था। वहीं ऊषा नाडकरणी के बाद अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अर्चना गौतम भी शो से बाहर हो चुकी हैं।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में इन कंटेस्टेंट्स ने टॉप 5 में बनाई जगह

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं, जिनका नाम सुनकर उनके फैंस के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी। इस लिस्ट में राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और मिस्टर फैजू शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article