TMKOC star Jheel Mehta Bachelorette Party: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी पर सबसे अधिक चलते वाले शो में से एक है। दर्शक इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। अब तारक मेहता की ही एक स्टार जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। जी हाँ! बता दें कि शो में सोनू भिड़े का रोल अदा करने वाले झील मेहता (Jheel Mehta) दुल्हन बनने वाली हैं। अभिनेत्री अपने लॉंगटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। अपने इस बड़े और खास दिन से पहले अभिनेत्री ने बड़े धूमधाम से अपनी बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
तारक मेहता शो स्टार झील मेहता (Jheel Mehta) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। उस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बनने वाली दुल्हन ने धूमधाम से अपनी गर्ल गैंग संग बैचलरेट पार्टी की है। दुल्हन बनने वाली झील मेहता में फ्लोरल ड्रेस पाहणी हुई है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने ब्राइड टु बी का शोल्डर स्ट्रेप भी पहना हुआ है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा "लड़कियां बस मौज-मस्ती करना चाहती हैं।"
झील मेहता की इस तस्वीर कर सामने आते ही फैंस ने जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूर्व अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी प्यार सा कमेंट किया और लिखा "कांगो झील, कैसी हैं बाबू।"इन सबके बीच आपको बता दें कि झील मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद अभिनय की दुनिया से दूर हो गई हैं।
