Vicky Jain Holding Sana Khan Hand: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में सदस्य पर एंट्री कर चुके अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हर दिन कपल के बीच कुछ ना कुछ झगडे होते रहते हैं। जिसके चलते अब दोनों के रिश्ते में काफी टेंशन दिख रही है। अब हाल ही में विक्की जैन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके चलते उन्हें काफी खरी खोटी सुनने को मिल रही है दर्शकों द्वारा। आखिर उस तस्वीर में ऐसा क्या है टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए।
दरअसल सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में विक्की जैन और सना बात कर रहे थे। लेकिन इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले बातें करने लगे, जिसके बाद तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हुई। साथ ही ऐसे में सब ये जानकर हैरान है की अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को इस बारे में कानों कान खबर नहीं लगने दी। सोशल मीडिया पर विक्की जैन (Vicky Jain) की इस हरकरत को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें की कुछ समय से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच खटपट चल रही है। ऐसे में दोनों के बीच मतभेत को लेकर चिल्लम चिली लगी होती है। साथ ही कहा जा रहा है की अंकिता लोखंडे शादी के 2 साल बाद अब मां बनने जा रही हैं। इसी के साथ इस बार शो से बाहर होने के लिए अंकिता, सनी आर्य, जिगना वोहरा, अनुराग डोभाल और सना खान नॉमिनेटेड है।
