टीवी मसाला

Bigg Boss17: अंकिता लोखंडे को शादी के 2 साल बाद मिलेगा औलाद का सुख! नाविद ने बातों-बातों में उगला सच

Bigg Boss 17 Navid Sole Break Silence On Ankita Lokhande Pregnancy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' की चहेती कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे को लेकर खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस मामले पर अब घर से बाहर आए नावेद सोले ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर नाविद ने तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 17 Navid Sole Break Silence On Ankita Lokhande Pregnancy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की ही अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बीते कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। दरअसल, उन्हें घर में यह कहते सुना गया था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया है। इसके बाद से ही अंकिता लोखंडे को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं कि वह मां बनने वाली हैं। इस मामले पर अब 'बिग बॉस 17' से बाहर आए नावेद सोले ने चुप्पी तोड़ी है।

नावेद सोले (Navid Sole) हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से बाहर आए हैं। उन्हें वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घर में योगदान कम होने के आधार पर बेघर किया गया था। 'बिग बॉस 17' से बाहर निकलने के बाद नावेद सोले ने इंटरव्यू दिये, जिसमें उन्होंने घरवालों के जमकर कच्चे-चिट्ठे खोले। वहीं दैनिक जागरण संग बातचीत के दौरान नावेद सोले से पूछा गया कि क्या अंकिता लोखंडे सच में प्रेग्नेंट हैं। इस बारे में बात करते हुए नाविद ने बताया कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के नावेद सोले (Navid Sole) ने अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा, "देखो अभी सारी चीजें सकारात्मक दिशा में जा रही हैं और मैं इस चीज को लेकर बहुत एक्साइटेड भी हूं। अंकिता ने मुझसे वादा किया है कि वो बेबी का नाम रखने में मेरी मदद लेगी। हमने कुछ हिंदी और वेस्टर्न शब्दों को मिलाकर कुछ नाम बनाए भी थे। मेरे दिमाग में भी इस वक्त कुछ नाम मौजूद हैं, लेकिन वो मैं सही वक्त आने पर साझा करूंगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article