टीवी मसाला

Bigg Boss 17: कंटेस्टेंट्स का जीना मुहाल करने लौटेगी ये हसीना, वाइल्ड कार्ड बन बदलेगी गेम का रुख

Bigg Boss 17 Soniya Bansal To Re-Enter As Wild Card Contestant: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री एक बार फिर से होने वाली है। शो को लेकर खबर आ रही है कि सोनिया बंसल जल्द ही 'बिग बॉस 17' में वापसी कर सकती हैं।

Image

'बिग बॉस 17' में कदम रखेगी ये हसीना

Bigg Boss 17 Soniya Bansal To Re-Enter As Wild Card Contestant: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स अपनी ओर से दर्शकों को खुश करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो लोगों की आंखों में खटकने लगे हैं। इन सबके बीच एक बार फिर से मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री कराने का फैसला किया है। शो को लेकर खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 17' की ही चर्चित कंटेस्टेंट बतौर वाइल्डकार्ड इसमें वापसी कर सकती है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की ये हसीना कोई और नहीं बल्कि सोनिया बंसल (Soniya Bansal) हैं जिन्हें दूसरे सप्ताह में ही घर का रास्ता नापना पड़ा था। सोनिया बंसल के सिलसिले में बात करते हुए उनसे जुड़े एक सूत्र ने कहा, "सोनिया बंसल इसी सप्ताह घर में दोबारा एंट्री करेंगी। वह घर से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं, ऐसे में उन्हें अपनी पर्सनैलिटी दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। बिग बॉस उन्हें दूसरा मौका दे रहे हैं। सोनिया बंसल के बाद घर में तीन और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी, लेकिन उनका नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है।"

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सोनिया बंसल (Soniya Bansal) की वापसी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अगर वह घर में कदम रखती हैं तो न केवल कुछ कंटेस्टेंट्स के तोते उड़ने वाले हैं, बल्कि गेम को भी नया रुख मिल सकता है। क्योंकि सोनिया बंसल को बाहर रहते हुए 'बिग बॉस 17' को भांपने का मौका मिल चुका है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article