Chahat Pandey Open Up On Bigg Boss To Release This Year Or Not: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। 'बिग बॉस' के हर सीजन ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इस बार बिग बॉस को लेकर अटकलें लग रही हैं कि इस साल सलमान खान के शो का पत्ता टीवी से कट सकता है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' से ऐन मौके पर बानीजे एशिया के हाथ पीछे खींचने के बाद 'बिग बॉस' के अपकमिंग सीजन पर भी खतरा मंडराने लगा। लेकिन अब इस मामले पर 'बिग बॉस' की ही एक्स कंटेस्टेंट एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सलमान खान के शो को लेकर बताया कि इस साल उनका विवादित औरचर्चित शो टीवी पर दस्तक देगा या नहीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 फेम चाहत पांडे ने एक बार फिर किया मां का सिर गर्व से ऊंचा, तोहफे में दी लग्जरी कार
'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं चाहत पांडे (Chahat Pandey) से शो के कैंसल होने के सिलसिले में सवाल किया गया। इसपर चाहत पांडे ने बताया कि उन्होंने मामले पर कोई आधिकारिक खबर नहीं सुनी है और इस बात से अंजान हैं कि शो बंद हो रहा है या नहीं। लेकिन चाहत पांडे ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि बिग बॉस कभी भी बंद होगा। ये बहुत बड़ा शो है और मैं दावे से कह सकती हूं कि जो भी मामले होंगे, मसले होंगे, उन्हें सुलझा लिया जाएगा।"
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' और 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के अपकमिंग सीजन को लेकर कहा जा रहा है कि चैनल इनके लिए प्रोड्यूसर्स की तलाश कर रहे हैं। लेकिन ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि कलर्स के अलावा "खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' दूसरे चैनल पर भी शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसपर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
