Bigg Boss 20 Love Gill: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Love Gill;? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Love Gll Contestants Profile: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। इस शो में लव गिल को जाने के लिए एक चुनौती का सामना करना है।

Bigg Boss 20 Love Gill Contestants Profile: टीवी का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 ) टीवी पर जल्द ही आने वाला है। इस शो की प्रीमियर नाइट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। फैंस की नजर कंटेस्टेंट्स लिस्ट पर है, जिसका ऐलान अब तक मेकर्स की तरफ से नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स ने उन दो नाम का ऐलान कर दिया है, जिनके बीच शो में जाने के लिए कांटे की टक्कर होने वाली है। पहला नाम रिया अहीर का है और उन्हें शो में जाने से पहले लव गिल (Love Gill) से टक्कर मिल रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि लव गिल कौन हैं? Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हुई Mahhi Vij की धाकड़ एंट्री, प्रोमो देख खुशी से झूम उठे फैंस

love gill

love gill

    लव गिल का करियर

    लव गिल पंजाबी सिनेमा का चमकता हुआ सितारा है। वह तेजी से इस इंडस्ट्री में अपना नाम बना रही हैं। लव गिल ने अपनी शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन अब वह एक्टिंग में भी अपने हाथ आजमा रही हैं। लव ने कई म्यूजिक वीडियो और टीवी सीरियल में काम किया है। लव को इंडस्ट्री में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के बीच खास जगह बना ली है। लव पंजाबी इंडस्ट्री में एक्टिंग के दम पर चर्चा में रहती हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: 'बाप पर मत जाना', मनोज तिवारी की बेटी रीती को सलमान खान ने क्यों दी वॉर्निंग? देखें वीडियो

      लव गिल का फैमिली बैकग्राउंड

      30 साल लव गिल का जन्म पंजाब में हुआ था और उनका पूरा परिवार पंजाब में ही रहता है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई पंजाब में रहते हुए की। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री ली। परिवार में लव गिल का एक भाई भी है, जो लाइमलाइट से दूर रहता है।

      लव गिल का सोशल मीडिया

      पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल ने सोशल मीडिया पर तेजी से अपनी पहचान बनाई है। लव गिल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 6 लाख 7 हजार लोग फॉलो करते हैं। यहां पर लव की एक-एक फोटो को हजारों में लाइक्स मिले हैं। लव गिल ने बिग बॉस 20 में एंट्री का अपना प्रोमो शेयर किया था, जिस पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए। हालांकि, इस शो में जाने के लिए लव गिल को रिया अहीर को हराना होगा। प्रीमियर नाइट पर लव और रिया में से जिसे ज्यादा वोट्स मिलेंगे, उसे ही शो में जाने का मौका मिलेगा।

      End of Feed