Bigg Boss 20 Aman Gandhi: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Aman Gandhi? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2026, 04:36 PM IST

Bigg Boss 20 Aman Gandhi Contestant Profile: टीवी पर अलग-अलग किरदारों से पहचान बनाने वाले अमन गांधी अब ‘बिग बॉस 20’ में अपनी असली पर्सनालिटी दिखाने उतर रहे हैं। देखना होगा घर में उनका गेम कितना दमदार होता है।

Bigg Boss 20 Aman Gandhi Contestant Profile: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार अब खत्म हो चुका है और शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी काफी चर्चा है। इस बार टीवी की दुनिया से कई जाने-पहचाने चेहरे बिग बॉस के घर में पहुंचने वाले हैं, जिनमें एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) का नाम भी शामिल है। अमन टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं और 'नागिन 3', 'भाग्य लक्ष्मी' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। खासकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ऋतिक विरानी का किरदार निभाकर उन्होंने खूब ध्यान खींचा। अब टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अमन बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। क्या कैमरे के सामने हमेशा शांत और सहज नजर आने वाले अमन घर के अंदर भी वैसे ही रहेंगे या उनका कोई बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा? तो चलिए जानते हैं अमन गांधी की फैमिली, पढ़ाई और एक्टिंग करियर से जुड़ी खास बातें...

Bigg Boss 20 Aman Gandhi Contestant Profile

बिग बॉस 20 अमन गांधी कंटेस्टेंट प्रोफाइल

कौन हैं अमन गांधी?

अमन गांधी दिल्ली के रहने वाले एक्टर हैं और साल 2016 से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। खास बात ये है कि एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम भी किया। यानी अमन के लिए एक्टिंग में करियर बनाना अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने का रास्ता चुना। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और टीवी की दुनिया में कदम रखा।

End of Feed