Bigg Boss OTT Season 2 Winner Prediction : सलमान खान( Salman Khan) शो बिग बॉस ओटीटी 2 ( Bigg Boss OTT Season 2) का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फैंस की धड़कन बढ़ती जा रही है। आज रात यानी 14 अगस्त रात 9 बजे बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले आने वाला है। जहां सलमान खान इस सीजन के बॉस के एलान करेंगे और उसके हाथ बिग बॉस की शानदार ट्रॉफी देंगे। इस बार मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है क्योंकि विनर का नाम जनता के हाथ में है। बता दे कि शो के विनर का चुनाव इस बार जनता की वोटिंग लिस्ट के अनुसार किया जाएगा जिस सदस्य को ज्यादा वोट मिलेंगे वह ही इस सीजन का विनर घोषित होगा। तो वहीं पांच कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।
अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) , एल्विश यादव ( Elvish Yadav) , मनीषा रानी (Manisha Rani) , पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) और बेबिका ध्रुवे ( Bebika Dhruve) के बीच मुकाबला होने वाला है। जिसमें जनता अभिषेक और एल्विश को जमकर वोट कर रही है। जनता की वोटिंग में एल्विश यादव आगे चल रहे हैं तो वहीं अभिषेक मल्हान कुछ ही कदम पीछे हैं। इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वोटिंग बंद हो चुकी है जनता के सामने अब इंतजार के अलावा कुछ नहीं बचा है। बता दें कि वोटिंग लिस्ट में जनता एल्विश यादव को सबसे ऊपर रख रही है वहीं अभिषेक मल्हान दूसरे नम्बर पर हैं, मनीषा रानी तीसरे और पूजा चौथे नंबर पर चल रही है।
